फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   mujhehana beo clarification

मुजेहना बीईओ से जवाब तलब

Fri, 19 Jun 2015 11:15 PM IST
मोतीगंज (गोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो
मोतीगंज (गोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
डायट प्राचार्य ने शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण की सच्चाई देखी तो वह भी चौंक गए। इस दौरान मुजेहना ब्लॉक में तो सुबह साढ़े आठ बजे बीआरसी में ताला लटकता मिला। इस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला से स्पष्टीकरण तलब किया है। डायट प्राचार्य मनोहरलाल ने मुजेहना ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल शिक्षकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। यहां 120 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण की पोल खुल गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक ब्लॉक संसाधन केंद्र का ताला भी नहीं खुला था। इस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, इटियाथोक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 18 प्रशिक्षु शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। पड़रीकृपाल ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 11 प्रशिक्षु शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी लोग अनुपस्थित हैं, उनकी सूची डायट को भेजें। उनका दोबारा प्रशिक्षण डायट पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed