फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MRF center to be built at a cost of three crores

तीन करोड़ की लागत से बनेगा एमआरएफ सेंटर

Mon, 22 Nov 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
MRF center to be built at a cost of three crores
गोंडा में नगर पालिका परिषद। - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के गली मोहल्लों से निकलने वाले कूड़ा कचरा से अब लोगों को जल्द छुटकारा मिल जाएगा। शासन ने कचरा संग्रहण केंद्र मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर के लिए तीन करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। जिससे गोंडा में कचरा संग्रहण केन्द्र बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। भूमि मिलते ही एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (कचरा संग्रहण केंद्र) में शहर भर से नगर पालिका परिषद की गाड़ियां कचरा लेकर आएंगी। जहां मशीन के पट्टे पर गीला, सूखा कचरा अलग-अलग डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

गीला कचरा वैसे के वैसा ही पट्टे के माध्यम से आगे जाएगा। मशीन से दबाव डालकर कचरा पूरी तरह सूखा दिया जाएगा। उसके बाद कचरा टैंकरनुमा कैप्सूल में चला जाएगा। वहीं सूखा कचरा पहले पीछे की ओर जाएगा। वहां उपयोग होने वाले सामान अथवा कबाड़ को अलग कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर से कचरा उठाने वाले सफाई कर्मी गली मोहल्लों के मोड़ पर पहुंचने वाले नपाप की गाड़ियों में कचराएकत्र करेंगे। इसके बाद यह गाड़ियां कचरे को एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाएंगी। इसके लिए नपाप दो जेसीबी समेत छोटी बड़ी मिलाकर 15 गाड़ियां लगाएगी। जिससे कचरे की ढुलाई की जाएगी।

नगर पालिका प्रशासन ने एमआरएफ सेंटर के लिए चार एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगी। नगर पालिका क्षेत्र की सीमा से बाहर शहर से पांच किलोमीटर की दूरी पर चार एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। चार एकड़ में कचरा संग्रहण के साथ ही उसके निस्तारण के लिए प्लांट लगेगा। इसमें एक एकड़ भूमि में प्लांट लगाया जाएगा। इसके अलावा तीन एकड़ भूमि में कचरा डंप करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed