फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MPs, MLAs and other public representatives voted

Gonda News: सांसदों, विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया मतदान

Mon, 20 May 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
MPs, MLAs and other public representatives voted
गोंडा के विश्नोहरपुर में मतदान के बाद स्याही दिखाते सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - संवाद
गोंडा। गोंडा और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में प्रमुख सियासी चेहरों ने भी सोमवार को मतदान किया। सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों ने अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। राजनेताओं ने वोट देने के बाद स्याही का निशान दिखाकर अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने की अपील भी की।
विज्ञापन

कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के विश्नोहरपुर पोलिंग बूथ पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की। इसी बूथ पर कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने पत्नी नेहा सिंह के साथ मतदान किया। करण की मां व पूर्व सांसद केतकी सिंह, भाई व गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, भाभी डॉ. राजश्री सिंह ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने पत्नी व ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सिंह के साथ कंडरू में मतदान किया। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता योगेश प्रताप सिंह ने पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी सिंह के साथ किसान इंटर कॉलेज भंभुआ में मतदान किया। भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में अपने पैतृक गांव रानीपुर में वोट दिया। विधायक रमापति शास्त्री ने विश्नोहरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोंडा लोकसभा क्षेत्र के मनकापुर कोट पोलिंग बूथ पर गोंडा के प्रत्याशी और भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने वोट दिया। सांसद की मां व मनकापुर राजघराने की रानी वीना सिंह, बहन निहारिका और पत्नी मधुश्री सिंह ने भी मतदान किया। पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह ने भी अपने मतदान केंद्र पर मतदान किया। इसके अतिरिक्त गौरा के भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बभनजोत ब्लाॅक में प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के मतदान केंद्र पर वोट दिया। मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर-प्रथम के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

नवाबगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, करनैलगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामलली, उनके प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल और धानेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी ने अपने पोलिंग बूथ पर वोट दिया। सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने खोरहंसा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लोहंगपुर मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed