फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MP Brijlal paid tribute to his nephew

Gonda News: सांसद बृजलाल ने भतीजे को दी श्रद्धांजलि

Sun, 25 Aug 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
MP Brijlal paid tribute to his nephew
गोंडा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य व यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल शनिवार दोपहर गोंडा पहुंचे। उन्होंने भतीजे व रेल कर्मचारी हेमंत कुमार साहनी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ित परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के चिल्हिया निवासी हेमंत कुमार साहनी गोंडा रेलवे के ट्रेन लाइटिंग विभाग में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर उनकी ड्यूटी थी। तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर एक दुकान के पास अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। कर्मचारियों की सूचना पर रेलवे अस्पताल के डॉ. सर्वजीत मौर्य ने पहुंचकर उनकी जांच की और मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को हेमंत के चाचा व भाजपा सांसद बृजलाल दोपहर में सेमरादम्मन स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। हेमंत की पत्नी कलावती देवी व दोनों बेटे पंकज प्रिंस व आकाश फफक कर रो पड़े। सांसद ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान गोविंद कुमार, नंदलाल, विनोद रंजन, यशवंत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed