{"_id":"5730d7334f1c1b1605919da8","slug":"mothers-resolution-to-save-the-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताओं ने बेटी बचाने का लिया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताओं ने बेटी बचाने का लिया संकल्प
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 10 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में जुटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित आईएमए हाल में रविवार की सायं मातृ दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं की धूम रही। बच्चों ने अपनी मां के लिए कार्ड व पोस्टर बनाए तो माताओं ने भी बच्चियों को बचाने का संकल्प लिया। इस अनूठे कार्यक्रम में मां व बेटियों का रिश्ता देख लोगों ने भी बेटियों को पालने तथा उन्हें पढ़ाने व बढ़ाने की मुहिम में शामिल होने की बचनबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बेटी बचाने व बेटियों के साथ हो रहे पक्षपात को रोकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शास्त्री महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य युवाओं में माताओं के प्रति आदर उत्पन्न करना है।
माता-पिता अपने बच्चों के पालन पोषण में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देते हैं। युवाओं को भी ये सोच अपने अंदर लानी चाहिए कि वे भी किसी न किसी दिन माता व पिता बनेंगे और उनकी भी आकांक्षाएं होंगी कि उनके बच्चे उनके साथ अच्छा बर्ताव करें।
विज्ञापन
बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड संदेश व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। मातृ दिवस पर महिलाओं व बच्चोें ने केक काट एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिलाओं ने बेटी बचाने व बेटियों के प्रति पक्षपात खत्म कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर मातृ दिवस पर सबसे अच्छा संदेश लिखने वाले बच्चों को वरिष्ठ सर्जन डॉ. आलोक अग्रवाल, अनिल मित्तल, योगिंदर मित्तल, पूनम मित्तल, गुंजन शाह, बेनू अग्रवाल तथा शगुन मित्तल, विनीता अग्रवाल, सचिन अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किया।