फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother killed, son and grandchildren injured in accident

Gonda News: हादसे में मां की मौत, पुत्र और पौत्र-पौत्री घायल

Thu, 26 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mother killed, son and grandchildren injured in accident
मनकापुर। अयोध्या से बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे एक परिवार की कार टिकरी जंगल में बंदरों के झुंड को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार लक्ष्मी देवी (65) की मौत हो गई। कार चला रहे शुभम साहू (26), उनकी आस्था (15) डेढ़ वर्षीय भतीजा युगवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मनकापुर के पटेल नगर निवासी शुभम साहू बृहस्पतिवार को अपने चचेरे भाई के पुत्र युगवर्धन का इलाज कराने मां लक्ष्मी और भतीजी आस्था के साथ कार से अयोध्या गए थे। दोपहर में लौटते समय मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर टिकरी जंगल में ऊंट घाट पुल पार करते ही अचानक बंदरों का झुंड सामने आ गया। बंदरों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे शुभम साहू, उनकी मां लक्ष्मी देवी, आस्था व युगवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. आलोक चौधरी ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंची सूचना तो मचा कोहराम
हादसे में लक्ष्मी की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। लक्ष्मी के बेटे शुभम की शादी 20 फरवरी को ही हुई है। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। लक्ष्मी के पति मनीराम साहू का 20 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। परिवार में बेटियां ममता, रिंकी, सुमन, सरोज, शालिनी और बेटा शुभम है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed