फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother-in-law arrested for dowry murder

दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law arrested for dowry murder
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के अमौठी में रविवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, ननद व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज के अशोकपुर निवासी उग्रसेन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी शिवांगी की शादी 19 जून 2021 को की थी। दामाद शनि सिंह, ससुर वंशराज सिंह, सास शांति देवी, देवर सुनील सिंह, सुमित सिंह व योगेश सिंह कम दहेज देने को लेकर शिवांगी का उत्पीड़न करते थे। यही नहीं, उसे पीटते भी थे।
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख रुपये नकद, बाइक व अंगूठी की मांग कर रहे थे। रविवार भोर वंशराज सिंह ने सूचना दी कि शिवांगी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने बताया कि विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया गया था। पति, सास, ससुर, ननद व तीन देवरों के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बेलसर टैक्सी स्टैंड से सास शांति देवी व ससुर वंशराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed