फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Money was deducted from the account as soon as the UPI and PIN numbers were entered

Gonda News: यूपीआई व पिन नंबर डालते ही खाते से कट गया पैसा

Mon, 13 Oct 2025 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Money was deducted from the account as soon as the UPI and PIN numbers were entered
परसपुर। ग्राम भौरीगंज निवासी आरती निगम ने बताया कि सोमवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें सरकारी योजना के तहत पांच हजार रुपये मिल रहे हैं और इसके लिए उनका यूपीआई और पिन नंबर बताने को कहा। आरती ने जैसे ही नंबर पर पिन डाला, तुरंत उनके खाते से 1800 रुपये कट गए। पैसा कटते ही आरती परेशान हो गईं और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि आरती ने तहरीर दी है। उन्हें 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करने तथा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात कॉल या संदेश पर यूपीआई और पिन साझा न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed