फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Model question paper will make the path of candidates easier

Gonda News: मॉडल प्रश्नपत्र से आसान होगी परीक्षार्थियों की राह

Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Model question paper will make the path of candidates easier
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। 149 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं व 12वीं के 93,535 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए बड़े स्तर पर पहल हो रही है। यूपी बोर्ड ने विषयवार मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए हैं। जिसे अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट से मॉडल प्रश्नपत्र अपलोड करके तैयारी कर सकते हैं। इससे परीक्षा के समय उन्हें आसानी होगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर अक्सर विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं। इसका असर परीक्षा परिणाम पर भी पड़ता है। विद्यार्थियों को किसी तरह का तनाव न हो, इसके लिए लगातार विद्यालयों में तैयारी पर जोर है। शिक्षक भी अतिरिक्त समय देकर विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि कठिन विषयों के प्रश्नों को हल करने के टिप्स बता रहे हैं। राजकीय हाईस्कूल सोनौली मोहम्मदपुर के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शुक्ल ने बताया कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों को एकाग्र होकर प्रश्नपत्रों को पढ़ने के बाद चरणबद्ध तरीके से हल करने के तरीके बताए जा रहे हैं। उनके मन से परीक्षा का भय दूर करने के साथ ही अच्छे परिणाम हासिल करने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मॉडल प्रश्नपत्रों से अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। बोर्ड ने बेहतर पहल की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए प्रमुख विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट पर बीते शुक्रवार को ही अपलोड कर दिए हैं। इनके लिंक एक्स (यूपी बोर्ड) और फेसबुक अकाउंट (माध्यमिक शिक्षा परिषद) पर भी उपलब्ध हैं। डीआईओएस ने बताया कि वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को आदर्श प्रश्नपत्र (मॉडल पेपर) हासिल करने में आसानी होगी। विशेषज्ञ व पूर्व प्रवक्ता एसपी मिश्र ने बताया कि मॉडल पेपर हल करने से हमेशा परीक्षार्थियों को लाभ होता है। निश्चित समय में यदि प्रश्नपत्र हल करने का प्रयास करेंगे तो बोर्ड परीक्षा में तनाव महसूस नहीं होगा और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में तीसरे साल ओएमआर शीट का भी उपयोग होगा। यूपी बोर्ड ने 2023 की परीक्षा से यह नया प्रयोग शुरू किया था। ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक और विषय पहले से मुद्रित रहेंगे, जिससे कि परीक्षा के दौरान शीट भरते समय गलती की आशंका न रह जाए। ओएमआर शीट का भी विद्यार्थियों को अभ्यास करने की सलाह दी जा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed