फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Model Code of Conduct for Legislative Council elections comes into force

Gonda News: विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता लागू

Tue, 22 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Model Code of Conduct for Legislative Council elections comes into force
गोंडा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही गोंडा समेत संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन शुरू होगा। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर और नाम वापसी नौ अक्तूबर तक होगी। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। 31 अक्तूबर तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गोंडा भी शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की ओर से चुनाव संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed