{"_id":"62c724e02ff0507500289a16","slug":"mock-drill-flud-gonda-news-lko6386024186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचाव की परखी गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाव की परखी गईं तैयारियां
विज्ञापन
फोटो-15-गोंडा के जैतपुर माझा में बाढ़ के माकड्रिल का जायजा लेने पहुंचे डीएम। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बाढ़ से बचाव की तैयारियों का पूर्वाभ्यास प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज के जैतपुर मांझा में करके लोगों को जागरूक किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राज्य आपदा मोचक बल बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य करने का प्रदर्शन किया। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार के साथ सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मोटरबोट से बाढ़ की स्थिति और उससे होने वाली समस्याओं को परखा।
मॉकड्रिल के लिए ग्राम जैतपुर में नदी के किनारे सुरक्षित स्थान पर स्टेजिंग एरिया बनाया गया। जैतुपर में नदी में व्यक्ति के डूबने की सूचना पर आईआरएस टीम डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, एडीएम सुरेश सोनी, एएसपी शिवराज तथा सीएमओ सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों द्वारा घाघरा नदी में डूब रहे व्यक्ति को जीवित बाहर निकाल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज पर भेजा। मेडिकल टीम द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। डूब रहे व्यक्ति को बचाने की मॉक एक्सरसाइज के बाद बाढ़ बचाव दल को सूचना मिली की ग्राम जैतपुर में नदी के किनारे कुछ व्यक्ति टापू मे फंस गए है। बतौर रिस्पान्सिबल ऑफिसर डीएम द्वारा तत्काल बचाव दल को निर्देशित किया गया कि टापू पर फंसे हुए व्यक्तियों को मोटरबोट के जरिए सुरक्षित निकाला जाए। टापू पर फंसे लोगों को सकुशल रेस्क्य कर जैतपुर मांझा में ही बने बाढ़ शरणालय में पहुंचाया।
प्रशासन ने ग्राम जैतपुर गांव में घाघरा नदी का पानी घुसने की सूचना देते हुए ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मॉक एक्सरसाइज की गई। अधिकारियों द्वारा गांव वालों को पूर्व सूचना दी गई तथा पुलिस व राजस्व टीम द्वारा ग्रामवासियों को सकुशल बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया गया। मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर लाने एवं उपचार की व्यवस्था के लिए पशुपालन विभाग की टीम लगाई गई। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ आपदा के समय लोगों को राहत पहुंचाने का प्रशिक्षण था। इस कार्यक्रम के तहत फ्लड पीएसी के जवानों ने डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए डेमोंस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन
मॉक एक्सरसाइज में सीएमओ, एसडीएम तरबगंज शत्रुघ्न पाठक, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार पुष्कर मिश्रा, सीओ संसार सिंह राठी, जिला पूर्ति अधिकारी, एआरटीओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहित अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।