फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mobile explodes in pocket, youth injured

Gonda News: जेब में मोबाइल फटा, युवक घायल

Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mobile explodes in pocket, youth injured
करनैलगंज। जेब में रखे एंड्रायड मोबाइल में अचानक धमाका होने से युवक झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

करनैलगंज ग्रामीण के मजरा नचनी मेंहदी हाता निवासी हर्षित मौर्य (18) बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वह ऑनलाइन भी पढ़ाई करता है। तीन दिन पहले वह पैंट की जेब में मोबाइल रखकर बाजार जा रहा था। घर से थोड़ी दूर ही पहुंचा था कि अचानक मोबाइल में धमाका होने से उसके कपड़ों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने हर्षित को पास के निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। उसके शरीर में कई जगह आग से जलने से घाव हो गए। शनिवार को हर्षित ने बताया कि उसने घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा था। बाजार जाने के लिए निकला तो मोबाइल जेब में रख लिया। वह बाइक से बस स्टॉप के पास पहुंचा, तभी मोबाइल में धमाका हो गया। हर्षित का कहना है कि इलाज कराने के बाद वह मोबाइल कंपनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर देगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed