फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLC

एमएलसी चुनाव: सपा व भाजपा के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLC
गोंडा। विधान परिषद सदस्य चुनाव में नामांकन की तैयारियों पार्टियों ने पूरी कर ली है। भाजपा व सपा के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। दोनो पार्टियों की ओर से एक ही दिन नामांकन करने को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। गेट से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि दोनों दावेदार अलग- अलग समय पर नामांकन करें।
विज्ञापन

नामांकन के साथ एमएलसी चुनाव का शंखनाथ हो जाएगा। इसमें गोंडा व बलरामपुर जिले के प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका परिषद के सभासद के साथ ही विधायक व सांसद मतदान करेंगे। विधान परिषद सदस्य एमएलसी चुनाव में 4908 मतदाता अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। गोंडा व बलरामपुर जिले में 26 मतदान केंद्र पर मतदान होना है। नौ अप्रैल को केंद्रों पर मतदान होंगे और 12 अप्रैल को मतों की गणना होगी। उसी दिन परिणाम जारी होंगे। गोंडा व बलरामपुर में एमएलसी के चुनाव में जिलेवार अलग-अलग मतदाता सूची तैयार की गई है। सांसद, विधायक, एमएलसी, सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्ष जिला पंचायत, नगर निकाय अध्यक्ष, सभासद, प्रधान व बीडीसी इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 4908 मतदाता में 2995 मतदाता गोंडा व 1913 मतदाता बलरामपुर जिले के हैं। चुनाव के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 17 मतदान केंद्र गोंडा व नौ मतदान केंद्र बलरामपुर के हैं। ब्लॉक व जिला पंचायत कार्यालय में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed