फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLC elections: Counting of votes will be done today

एमएलसी चुनाव: आज होगी मतों की गणना

Mon, 11 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLC elections: Counting of votes will be done today
गोंडा। गोंडा-बलरामपुर स्थानीय प्राधिकारी (एमएलसी) निर्वाचन-2022 में दोनों जिलों में पड़े 4824 मतों की गणना मंगलवार को कलेक्ट्रेट में होगी। मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। जिलाधिकारी की निगरानी में मतों की गणना सुबह आठ बजे से होगी। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है। चुनाव में भाजपा से पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू, सपा से डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी व निर्दलीय आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन

गोंडा में 2995 मतदाताओं की तुलना में 2977 तथा बलरामपुर में 1913 की तुलना में 1847 वोटरों ने मतदान किया था। मतदान के बाद से भाजपा में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अन्य से मजबूत रहे हैं।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में दोनों जिलों के 26 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गये थे। मतपेटिकाओं को कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखा गया है। चुनाव के रिटर्निंग अफसर/डीएम डॉ. उज्जवल कुमार की देखरेख में मंगलवार को मतगणना की जाएगी। बताया जा रहा है कि मतों की गिनती पांच टेबलों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक टेबल पर मतों की गणना के दौरान एक पर्यवेक्षक के साथ ही दो-दो गणना सहायक रहेंगे। इसके साथ ही पांचों टेबल पर माइक्रो प्रेक्षक भी नियुक्त किए गये हैं जो हर मत पर नजर रखेंगे। अधिक मत न होने के कारण ज्यादा समय तो नहीं लगेगा लेकिन एक-एक मत की गणना पूरी सावधानी से होनी है।

मतदान के दौरान प्रत्याशी या फिर उनके मतदान अभिकर्त्ता को एक-एक मतपत्र दिखाकर गिनती की जाएगी। इससे पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। मतगणना के दौरान सीसीटीवी कैमरों के साथ ही वीडियोग्राफी से निगरानी भी होगी। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतों की गणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed