{"_id":"6a0df888865d9524290841a3","slug":"mlas-bought-evs-demand-for-electric-scooters-doubled-gonda-news-c-100-1-gon1001-158697-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विधायकों ने खरीदी ईवी, इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विधायकों ने खरीदी ईवी, इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग दोगुनी
Wed, 20 May 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों तक में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जिले में ईवी कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण देने के लिए सभी को वैकल्पिक ऊर्जा साधनों को अपनाना चाहिए। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भी ईवी कार खरीदकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। जिले में कई जनप्रतिनिधियों ने अपने काफिले छोटे कर दिए हैं और गैर जरूरी यात्राओं में कटौती शुरू कर दी है।
दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री
जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। ईवी स्कूटर के डीलर डीपी पांडेय ने बताया कि पहले हर महीने करीब 60 स्कूटर बिकते थे, लेकिन अब बिक्री बढ़कर 130 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन बचाने के संदेश के बाद लोगों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ-साथ नौकरीपेशा लोग और महिलाएं भी अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में रुचि दिखा रही हैं। कम खर्च और आसान रखरखाव इसकी सबसे बड़ी वजह बन रहे हैं।