फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLAs along with MPs called for victory from the stage

Gonda News: सांसद संग विधायकों ने मंच से किया जीत का आह्वान

Fri, 15 Mar 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
MLAs along with MPs called for victory from the stage
गोंडा। सीएम के पहुंचने के पहले गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के साथ सातों विधायकों व एमएलसी ने मंच से जीत की हुंकार भरी।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले गोंडा की बदहाली पर चुटकुले बनते थे। हास्य कवि मंच से गोंडा का मजाक बनाते थे।
आज गोंडा में विकास का पहिया तेज रफ्तार से चल रहा है। भारत इतना मजबूत हो चुका है कि वह पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने की साहस रखता है।
गोंडा-बलरामपुर क्षेत्र के एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मंडल का चौमुखी विकास हुआ है। गोंडा व बलरामपुर के तीर्थ क्षेत्रों का विकास हो रहा है।
तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज भाजपा की वजह से विदेशों में भी मंदिर बन रहे हैं। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने दावा किया कि गोंडा लोकसभा सीट पर भाजपा पांच लाख वोटों से जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लगना होगा।
विज्ञापन

मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि यदि भाजपा सरकार न होती तो आज अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर न बनता। विकास के साथ आस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटराबाजार विधायक बावन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने अबकी बार 400 पार व फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दोहराया।

सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने भी गोंडा लोकसभा को पांच लाख वोटों से जीतने का दम भरा। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि देश में मोदी की सरकार विकसित भारत की गारंटी है, गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 80 सीट मिलने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed