फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA stopped the construction work on PHC land

Gonda News: पीएचसी की जमीन पर विधायक ने रुकवाया निर्माण कार्य

Sun, 15 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
MLA stopped the construction work on PHC land
खोड़ारे/गौराचौकी (गोंडा)। गौराचौकी बभनान रोड पर पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रविवार को गौरा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने रुकवा दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि सीएमओ भूमाफिया से मिलीभगत करके अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा करा रही हैं। उधर, सीएमओ ने आरोपों को खारिज करते हुए डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में रविवार को बाउंड्रीवाल बनाने के लिए बुनियाद की खोदाई हो रही थी। सूचना पर गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। उन्होंने सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा को फोन से सूचना दी। विधायक का कहना है कि सीएमओ की मिलीभगत से क्षेत्र के इसरार अहमद अन्य व्यक्तियों द्वारा पीएचसी की सरकारी जमीन को हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पीएचसी की जमीन पर इसरार बुनियाद खोदवा रहे थे। इसलिए एसडीएम से कहकर काम रुकवाना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीएचसी की जमीन पर बाउंड्रीवाल कराने के लिए बुनियाद खोदाई जा रही है। विधायक द्वारा काम रुकवाने पर जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। कहा कि विधायक के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान इसरार अहमद का कहना है कि उनकी जमीन पीएचसी से सटी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्माण कराया जा रहा था। बाकी आरोप निराधार हैं।



स्थगनादेश के बावजूद हो रहा था कार्य
एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि पुराने पीएचसी की जमीन पर निर्माण की सूचना मिली थी। इसका मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है। निर्माण कराने वाले पक्ष के इसरार ने पूर्व में स्थगन आदेश पारित कराया था। इसके बावजूद वह नींव खोदाई करा रहे थे। पूछने पर बता दिया कि पीएचसी की बाउंड्रीवाल के लिए नींव खोदी जा रही है। काम बंद करा दिय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed