{"_id":"6a0df8599bdcbbde0f01a633","slug":"mla-met-chief-minister-for-development-gonda-news-c-100-1-brp1002-158740-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक
Wed, 20 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
परसपुर। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विधायक ने बताया कि उन्होंने सरयू नदी में ड्रेसिंग कार्य कराए जाने का मुद्दा उठाया, ताकि कटान और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय करनैलगंज में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग भी की गई, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने चकरौत, कंडरू, आंटा और अकोहरी बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। वहीं ग्राम सभा अंदूपुर, शाहपुर पसका और बेलवा नोहर में 33/11 केवी पावर हाउस स्थापना तथा विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। इसके अलावा धौरहरा, शाहपुर पसका संगम और उत्तरी भवानी उमरी मार्ग के निर्माण को भी प्राथमिकता के साथ उठाया गया।