फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA cycled 125 km for environmental protection

सदर विधायक ने लखनऊ तक की साइकिल यात्रा

Sun, 29 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
MLA cycled 125 km for environmental protection
गोंडा में साइकिल चलाकर लखनऊ जाते सदर विधायक प्रतीकभूषण शरण सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। बीते कई माह से जलाशयों, नदियों को बचाने के लिए साइकिल यात्रा कर रहे सदर विधायक ने रविवार की सुबह गोंडा से लखनऊ साइकिल से रवाना हो गए। पर्यावरण व जलसंरक्षण के साथ प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए वे लगातार अभियान चला रहे हैं। इस बाबत वह मुख्यमंत्री, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सहित अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर साइकिल यात्रा निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज चौराहे से रविवार की सुबह 4.30 बजे सदर विधायक सिंह साइकिल से रवाना हुए। सुरक्षा कर्मी व अन्य लोग बाइक व वाहन से चल रहे थे और भारत माता की जय बोल रहे थे। अंबेडकर चौराहे पर सुबह सदर विधायक प्रतीक ने बताया कि उनकी यात्रा का संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति व सरकार प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सचेत हों और जल दोहन बंद हो। उन्होंने कहा कहा समरसेबल पंप से जिस तरह से पानी का दोहन हो रहा है कि इसका विरोध होना चाहिए। नदियां अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्हें मूल रूप में लाना आवश्यक है। जिले में कई ऐसे जलाशय हैं जिन्हें बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश व केंद्र सरकार सजग है और इसके लिए आम लोगों को भी सजग होना चाहिए। विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह गोंडा से चलने के बाद करनैलगंज, बाराबंकी सहित अन्य स्थानों पर विधायक का स्वागत हुआ। लखनऊ में जीपीओ पर एक बजे उनकी यात्रा समाप्त हुई। गोंडा से लखनऊ तक विधायक ने करीब 130 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed