{"_id":"695ff1a2ec329f20280069dd","slug":"mission-shakti-in-charge-of-ranipur-police-station-of-bahraich-suspended-gonda-news-c-100-1-brp1002-150060-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बहराइच के रानीपुर थाने के मिशन शक्ति प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बहराइच के रानीपुर थाने के मिशन शक्ति प्रभारी निलंबित
Thu, 08 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी अमित पाठक ने मिशन शक्ति अभियान की बुधवार को समीक्षा की। इसमें लापरवाही मिलने पर बहराइच के रानीपुर थाने के मिशन शक्ति प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। साथ ही एसओ के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
आईजी ने बहराइच के थाना रानीपुर की समीक्षा की। इसमें मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई विभिन्न कार्रवाइयों, जैसे एंटी रोमियो डोजियर, दैनिक एंटी रोमियो कार्रवाई, महिला बीट रजिस्टर की मासिक प्रविष्टियों और निरोधात्मक कृत कार्रवाई को असंतोषजनक पाया गया। इस पर आईजी ने थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी और मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्र से अभियान और उनके द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। लापरवाही बरतने के आरोप में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्र को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी को थाने के कार्यों में शिथिलता, गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालिकाओं से संबंधित अभियोगों और मिशन शक्ति से जुड़े प्रकरणों में पर्याप्त जानकारी न होने के कारण उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली थाना रानीपुर की आरक्षी गोल्डी त्रिपाठी को आईजी ने दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा में पास हुआ बलरामपुर का पचपेड़वा थाना
आईजी ने समीक्षा में बलरामपुर के थाना पचपेड़वा के मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई कार्रवाई को अपेक्षा के अनुरूप पाया। आईजी ने अभियान से जुड़ी विभिन्न कार्रवाइयों का अवलोकन किया और निस्तारित प्रकरणों में फीडबैक और अधिक प्रभावशाली बनाने को कहा। महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग कार्रवाई को मिशन शक्ति के अनुरूप करने के निर्देश दिए।