{"_id":"64ecdd2ca2a7b8b8fc0a5626","slug":"minor-bike-rider-died-in-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-3452-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नाबालिग बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नाबालिग बाइक सवार की हादसे में मौत
Mon, 28 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सड़क हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक मामले में थाना नवाबगंज में कार चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड गिर्द गाेंडा निवासी पिंटू सिंह का बेटा आयुष सिंह (15) जानकीनगर स्थित एक विद्यालय में सातवीं का छात्र था। रविवार रात वह बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। बहराइच राेड पर एक होटल के सामने सड़क पर खड़े ठेले से बाइक टकरा गई। इससे आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आयुष हेलमेट पहने था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लव्वाबीरपुर रघुनाथ तिवारी पुरवा निवासी जगदंबा प्रसाद शर्मा (41) ठेलिया चालक था। रविवार रात आठ बजे वह ठेलिया पर लकड़ी लादकर घर जा रहा था। रास्ते में शोभापुर गांव के पास पीछे से आ रही कार ने ठेलिया में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जगदंबा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार को मौके पर छोड़कर उसमें सवार लोग भाग गए। उधर से गुजर रहे एनसीसी के 48वीं वाहिनी के कर्नल सुनील कपूर ने जगदंबा प्रसाद को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जगदंबा की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि जगदंबा की मां कौशल्या देवी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।