{"_id":"62e428be9d6d381dbb6dd428","slug":"minister-president-coments-fishres-gonda-news-lko641783348","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर बने कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर बने कानून
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर कानून बनना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के टिप्पणी की निंदा की और कहा कि देश के प्रथम नागरिक का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंत्री डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से रूबरू थे। मंत्री ने कहा कि सदन के अंदर और बाहर ऐसी टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। कहा कि वह दोनों मुंगेरीलाल के हंसीन सपने देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। मछुओं व मत्स्य पालकों की आय को दोगुना करने, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने तथा कृषि के सकल मूल्यवर्धित एवं निर्यात में मात्स्यिकी गतिविधियों की हिस्सेदारी को बढ़ाने, मछुआ व मत्स्य पालकों को सामाजिक, आर्थिक व जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से योजना संचालित की जा रही है। (संवाद)