फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Midterm examinations started under strict monitoring

Gonda News: कड़ी निगरानी में मिडटर्म परीक्षाएं हुईं शुरू

Sun, 19 Apr 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Midterm examinations started under strict monitoring
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में रविवार से मिडटर्म सेमेस्टर परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं। महाविद्यालय प्रशासन ने पारदर्शिता और नकल विहीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन




परीक्षा के पहले दिन तीन पालियों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। पहली पाली दोपहर 12:30 बजे से 1:15 बजे तक चली। इसमें द्वितीय सेमेस्टर की अंग्रेजी और चतुर्थ सेमेस्टर की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली 1:15 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की गई। इसमें चतुर्थ सेमेस्टर की अंग्रेजी और छठवें सेमेस्टर की अर्थशास्त्र की परीक्षा कराई गई। तीसरी पाली 2:00 बजे से 2:45 बजे तक हुई। इस पाली में छठवें सेमेस्टर की अंग्रेजी और द्वितीय सेमेस्टर की अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। इस दौरान डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. मनोज कुमार मिश्र और प्रो. अरविंद शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने भी विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed