फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Message of women power with story of courage

Gonda News: साहस की गाथा के साथ नारी शक्ति का संदेश

Fri, 20 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Message of women power with story of courage
गोंडा। शहर की दीवारों पर अब नारी शक्ति के संदेश के साथ उनके साहस की गाथा का मनोहारी विवरण नजर आने लगा है। दीवारों पर साहसी नारियों व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर उपलब्धी हासिल करने वाली नारियों का चित्र उकेरा जा रहा है। सैनिक पुनर्वास केंद्र की दीवारों पर रानी लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किरन बेदी, इंदिरा गांधी के साथ ही अन्य के चित्र बनवाए गए हैं। शाम होते ही रोशनी के बीच दीवारों पर उकेरे यह चित्र अपनी चमक दिखाते काफी मनोहारी दिखते हैं।
विज्ञापन

डीएम की पहल पर जिलाधिकारी आवास से लेकर कचहरी तक सड़क किनारे की बाउंड्रीवाल पर यह चित्र उकेरे जा रहे हैं। इसके चलते महज कुछ दिनों पहले तक जो दीवारें काई व पान मसालों की पीक के दाग से बेरंग थीं, अब स्वच्छ व सुदंर नजर आने लगी हैं। डीएम नेहा शर्मा की इस पहल ने शहर की खूबसूरती भी बढ़ी है।
विज्ञापन

इसके तहत सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र की दीवारें नारी शक्ति का अहसास कराती नजर आ रही हैं। यहां देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, रानी लक्ष्मीबाई, एमसी मैरीकाम, लता मंगेशकर, अमृता शेरगिल, लक्ष्मी सहगल, कल्पना चावला, रानी दुर्गावती, अनुसूइया साराभाई, सरोजनी नायडू, रानी पद्मावती, मदर टेरेसा, अहिल्याबाई होल्कर सहित कई नारी शक्तियों के चित्र बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलईडी की रोशनी में चमक रहे चित्र

कलाकारों ने देश की महान नारियों के ऐसे चित्र उकेरे हैं, जो लोगों को दूर से ही आकर्षित कर रहे हैं। इन चित्रों के रंग रोगन व लाइटिंग भी अलग तरह से की गई है। इससे रात में इन चित्रों की चमक देखते ही बनती है। शहर के लोग इन चित्रों के साथ सेल्फी लेकर इन्हें यादगार बनाते देखे जा सकते हैं।


खूबसूरत दिखेगा गोंडा

शहर को संवारने की पहल की गई है। स्वच्छता अभियान संग पेंटिंग व चित्रकारी कराई जा रही है। आने वाले दिनों में गोंडा शहर अलग तरह से दिखाई देगा। सभी शहरवासियों को इस मुहिम में आगे आना चाहिए।
-- नेहा शर्मा, डीएम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed