फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Meritorious students from class six to nine will get a scholarship of Rs 500 per month

Gonda News: कक्षा छह से नौ तक के मेधावियों को प्रतिमाह मिलेगी 500 रुपये छात्रवृत्ति

Sun, 08 Sep 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students from class six to nine will get a scholarship of Rs 500 per month
गोंडा। स्कूली में डाक टिकटों में रुचि बढ़ाने और डाक टिकट संग्रह अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हर महीने मेधावियों को स्कॉलरशिप मिलेगी। डाक विभाग की ओर से दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। डाक सर्किल में 6 से 9 तक प्रत्येक कक्षा से 10-10 मेधावियों का चयन किया जाएगा। उन्हें 500-500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

दीन दयाल स्पर्श योजना 2024-25 के तहत 23 डाक सर्किलों में परीक्षा कराई जाएगी। इस दौरान कक्षा 6 से 9 तक विद्यार्थी आवेदन के बाद भाग ले सकेंगे। प्रत्येक कक्षा के शैक्षणिक प्रदर्शन, डाक विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी परीक्षा और डाक टिकट संग्रह परियोजना के परिणाम के आधार पर मेधावियों का चयन किया जाएगा। एक साल तक चयनित मेधावियों को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। हर तीन महीने स्कॉलरशिप का भुगतान होगा। वहीं एक वर्ष में कुल छह हजार रुपये मेधावियों के खाते में डाक विभाग की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) हरिगोविंद यादव ने बताया कि पहली बार परिषदीय विद्यालय के बच्चों को प्रतिभाग करने का मौका दिया गया। डाक सर्किल में प्रत्येक कक्षा से 10-10 विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे डाक टिकटों में बच्चों की रुचि बढ़ेगी तो वहीं डाक टिकट संग्रह खोज को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से संपर्क कर आवेदन फॉर्म हासिल कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद ऑफलाइन माध्यम से डाकघरों में आवेदन फॉर्म जमा किया जा सकता है। हालांकि, परीक्षा तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed