फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mental stress will be removed in shelter home

शेल्टर होम में दूर किया जाएगा मानसिक तनाव

Sun, 05 Apr 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Mental stress will be removed in shelter home
गोंडा। लॉकडाउन में जिले में खोले गए शेल्टर होम में रह रहे लोगों को अब मानसिक स्वास्थ्य देने की पहल होगी। इसके लिए मानसिक रोग से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी लोगों को सलाह देंगे। आश्रय स्थलों या शेल्टर होस में रह रहे प्रवासी मजदूरों को मानसिक तनाव बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। इन मजदूरों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए अब उनकी काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने शुक्रवार को सीएमओ और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को एक पत्र जारी किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मलिक आलमगीर ने दी। गौरतलब है कि कोर्ट ने सरकार से अपेक्षा की है कि वह सुनिश्चित करे कि लॉकडाउन के दौरान समस्त शेल्टर होम में आमजन को किसी तरह के मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि लॉकडाउन के दौरान आश्रय स्थलों में रह रहे प्रवासी मजदूरों को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए समय-समय पर काउंसलिंग करें। इस कार्य के लिए जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात साइकेट्रिस्ट, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, सोशल वर्कर की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी निर्देश है कि जिन जनपदों में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संसाधन उपलब्ध नहीं है वहां राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रम में तैनात क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर से सेवाएं ली जाएं। स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी पर भी मरीजों को सलाह दे रहे हैं। कोरोना से प्रभावित तो कोई नहीं है लेकिन सलाह देकर स्वस्थ्य जीवन देने की पहल हो रही है। हर सीएचसी पर काउंसलर हैं और वह लोगों को सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed