{"_id":"617ae05a6b826e0d2651378c","slug":"mela-gonda-news-lko602176240","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलों पर चहकेंगे बच्चें, दीपावली की खरीदारी में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलों पर चहकेंगे बच्चें, दीपावली की खरीदारी में मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
28द्दस्रड्डश्च3-गोंडा के गांधी पार्क में आयोजित दीपावली मेला में सेल्फी लेते छात्र।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। झालर और मूर्तियों के स्टाल संग गुरुवार को प्रशासन की ओर से दीपावली मेला लगाया गया। मेले में बच्चों के लिए झूलों का प्रबंध किया गया है। बड़ों के लिए गजल संध्या का आनंद मिलेगा। त्योहारों की ज्यादातर खरीदारी एक ही जगह पर मिलने से लोगों को सहूलियत मिली। मेले का शुभारंभ सीडीओ की पत्नी शैलजा और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने किया।
शासन के निर्देश इस बार जिले के तीनों नगर पालिकाओं में साप्ताहिक दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले व सर्कस की व्यवस्था की गई है। कुम्हारी कला और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार दीया-बाती, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी झालरें, मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के स्टॉल लगाए गए हैं। हर रोज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से मेले की शोभा बढ़ेगी। जिले की एक संस्था नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेगी, तो गजल संध्या से लोगों का भरपूर मनोरंजन होगा। मेले में बनाया गया सेल्फी प्वांइट आकर्षण का केंद्र है, जिसके पास छात्र सेल्फी लेते दिखाई पड़े।
मनोरंजन के साथ मिलेगी चाट पकौड़ी
दीपावली मेले में विभिन्न विभागों के स्टालों के साथ ही स्थानीय पटरी दुुकानदारों व चाट पकौड़ों की दुकानें सजाई गई हैं। लोग अपनी पसंद का फास्ट फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल में लोगों को चिकित्सा सुझाव दिया गया। कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमण की एंटीजन जांच भी कराई।
विज्ञापन
कृषि, उद्यान, सूचना खादी ग्रामोद्योग राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन आदि सरकारी विभागों के स्टालों पर लोगों ने जानकारी लिया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मेले में स्वनिधि योजना के लाभार्थी, पटरी दुकानदारों, वेंडरों को उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने एवं स्वयं सहायता समूह तथा हस्तशिल्प व्यवसायियों को रोजगार प्रोत्साहन के लिए यह आयोजन हो रहा है। मेले में आवश्यक वस्तुओं तथा फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए हॉर्स राइडिंग, कैमेल राइडिंग, विभिन्न प्रकार के झूले, चाट पकौड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित नृत्य नाटिका, म्यूजिकल कार्यक्रम के साथ गजल संध्या का आयोजन किया गया है।

28द्दस्रड्डश्च2-गोंडा के गांधी पार्क में आयोजित दीवाली मेलें में स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर जानक- फोटो : GONDA