फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mehnoun MLA accused of threatening

मेहनौन विधायक पर धमकाने का आरोप, जांच के लिए बनी समिति

Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mehnoun MLA accused of threatening
गोंडा। दीपावली पर्व पर स्थगित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को जनपद की चारों तहसील मुख्यालयों पर हुआ। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में हुआ, जहां विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह की मौजूदगी में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जन सुनवाई की।
विज्ञापन

यहां सुनवाई के दौरान एक महिला ने मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी पर धमकाने और घर बनाने से रोकने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले में कोतवाल नगर व तहसीलदार सदर को जांच के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पहले विधायक ने भूमि महिला के हाथों बेचा था और अब निर्माण करने से रोक रहे हैं। यही नहीं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की जांच अब पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो थानाध्यक्ष कोतवाली इटियाथोक, कोतवाली देहात, खरगूपुर, धानेपुर तथा थानाध्यक्ष कौड़िया बाजार गैर हाजिर मिले। डीएम ने गैर हाजिर सभी थाना प्रभारियों का एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।
जन शिकायतों की सुनवाई में ग्राम छाछपारा निवासी जगन्नाथ व इटियाथोक निवासी जनार्दन ने विधायक व डीएम को बताया कि वह खतौनी बनवाने के लिए विगत काफी दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहा है, उसकी खतौनी नहीं बन सकी। डीएम ने आधे घंटे के अंदर दोनों फरियादियों की खतौनी बनवा दी।
विधायक सदर ने दोनों फरियादियों को खतौनी की नकल प्रदान की। एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, डीपीआरओ, बीएसए, डीएसओ, डीआईओएस, जिला उद्यान अधिकारी आदि रहे।
आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने तहसील तरबगंज में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों के राशन वितरण में अनियमितता, चक मार्ग, आबादी की जमीन तथा निजी भूमि पर हुए अवैध कब्जों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की।

संबंधित अधिकारियों को उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उप पुलिस महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत तत्परता के साथ निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं व शिकायतों की सुनवाई की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तरबगंज कुलदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी तरबगंज आकाश सिंह तथा तहसीलदार तरबगंज पैगाम हैदर व पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed