{"_id":"62f3ed4aa539a8711575d7c7","slug":"meeting-road-accident-gonda-news-lko643522329","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो आएगा जनता के काम, उसका होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो आएगा जनता के काम, उसका होगा सम्मान
विज्ञापन
फोटो-11-गोंडा स्थित कार्यालय में बैठक करते मंडलायुक्त व डीआईजी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सड़क हादसों में कमी लाने के साथ आम लोगों को जागरूक करने की कवायद शुरू हुई है। सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त एमपी अग्रवाल ने यातायात नियमों का प्रसार कर हादसों को रोकने पर जोर दिया। साथ ही हादसों में घायलों की मदद करके अस्पताल पहुंचाने वालों को पांच हजार की सहायता दिए जाने के बारे में लोगों को जानकारी देने पर जोर दिया। जिससे घायल के जीवन को बचाने में मदद मिल सके।
समिति के सचिव संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अजय कुमार ने बैठक के एजेंडे को बिंदुवार रखते हुए संभाग के सभी जिलों के सड़क सुरक्षा से संबंधित आंकड़ों को समिति के समक्ष रखा। पूर्व में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी को अपेक्षित सुधारात्मक कार्यवाही कराने के लिए निर्देशित किया गया। हिट एंड रन एवं सार्वजनिक सेवायान से संबंधित दुर्घटनाओं की जांच कराते हुए पीड़ित व्यक्तियों को सहायता राशि शीघ्र दिलाने के लिए आयुक्त ने निर्देशित किया।
पीड़ित पक्षों को सहायता राशि आवंटित होते अतिशीघ्र वितरित कर दी जाए। बैठक में उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा दुर्घटनाओं के आंकड़ों को तथ्यपरक विश्लेषणात्मक एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए निर्देशित किया गया। गुड सेमेरिटन अर्थात वह व्यक्ति जो सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों / उपचार केंद्रों तक पहुंचायेगा या पहुंचाने में मदद करेगा, उसकी पहचान कर पात्र व्यक्ति को पांच हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। समिति ने निर्णय लिया गया कि नेक व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराकर पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर एडीएम सुरेश कुमार सोनी, संभागीय परिवहन अधिकारी उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।