फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting,rail

रेल परामर्शदात्री बैठक में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर हुई चर्चा

Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting,rail
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक द्वारा बुधवार को गोरखपुर में आयोजित बैठक में रेल यात्रियों के हित में विचार विमर्श करते हुए वरिष्ठ रेल परामर्शदाता समिति के वरिष्ठ सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल एवं मंडल अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

नवनियुक्त महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति की प्रथम बैठक में वरिष्ठ सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने गोंडा जंक्शन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक का पद सृजित किए जाने, रेलवे प्रशासन द्वारा सामान्य रेलगाड़ियों का तत्काल संचालन शुरू करने का अनुरोध किया। चर्चा के दौरान उन्होंने दैनिक यात्रियों के लिए एमएसटी की व्यवस्था शुरू कराने, अनारक्षित ट्रेनों का किराया कम करने तथा सभी ट्रेनों में सामान्य टिकट वितरण किए जाने की मांग उठाई। वरिष्ठ सदस्य ने आरोप लगाया कि गोंडा जंक्शन रेलवे परिसर में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कई वर्षों पूर्व दुकान आवंटन में नियमों की अनदेखी कर धांधली की गई है, जिसकी जांच से पूर्व आवंटन निरस्त कर हेराफेरी के लिए दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में गोंडा से प्रयागराज एवं वाराणसी तक चलने वाली रेलगाड़ियों का संचालन अविलंब किए जाने की मांग सदस्यों द्वारा उठाई गई। इसके साथ ही मनकापुर-अयोध्या रेलवे लाइन को गोंडा जंक्शन की तरफ डायवर्जन निर्माण कराने, गोंडा जंक्शन स्टेशन पर कोचिंग डिपो का प्रावधान एवं मेमो सेट का निर्माण कराए जाने, गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस एवं आम्रपाली एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की मांग की गई। रेल अधिकारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के जर्जर आवासों का निर्माण कराए जाने तथा रेलवे परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर एवं खराब सड़कों का निर्माण करने व कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर सुशासन एक्सप्रेस एवं गोरखनाथ एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराए जाने, मनकापुर स्टेशन के पश्चिमी छोर पर इस पार से उस पार तक आने-जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने, मनकापुर जंक्शन स्टेशन पर बाघ, अमरनाथ एवं गोरखधाम एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने, मथुरा से छपरा एवं छपरा से मथुरा तक आने जाने वाली ट्रेन को नियमित किए जाने समेत 17 सूत्रीय सुझाव पर विधिवत चर्चा की गई। जेडआर यूसीसी मेंबर एनईआर पंकज कुमार श्रीवास्तव को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे तथा उनके सहयोगी रेलवे अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि रेल यात्रियों के हित में हम लोगों द्वारा कल्याणकारी एवं सुविधा उपयोगी प्रयास किया जाएगा। दिए गए सुझाव पर बिंदुवार अग्रसारित करते हुए निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर रेल अधिकारियों की ओर से वरिष्ठ परामर्शदाता पंकज श्रीवास्तव को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed