{"_id":"0d3c6ddfde84a52b83bf4cc47ae9984d","slug":"meeting-of-the-ex-servicemen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिकों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिकों ने की बैठक
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सैनिक बंधु की बैठक गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण केंद्र पर हुई। इसमें डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की हर समस्या अपनी समस्या है। यदि किसी भी भूतपूर्व सैनिक को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह उनसे मिलकर बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष रामनरेश गोस्वामी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों ने सेवा के दौरान दूसरे राज्यों से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किए थे। लेकिन अब वे अपने जिले व प्रदेश में आ गए हैं, उन्हें अपने जिले के लिए लाइसेंस जारी न होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं।
भारत सरकार ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने सभी लाइसेंसधारी भूतपूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपना ऑनलाइन लाइसेंस ट्रांसफर के लिए आवेदन कर दें, जिससे उन्हें अपने जिले से लाइसेंस जारी हो सके। विजय सिंह कारगिल ने कहा कि पृथ्वीनाथ मंदिर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील है, जिससे कांवरियों को काफी दिक्कतें होगी।
विज्ञापन
बैठक का संचालन मेजर राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेश चंद्र, रामनायक तिवारी, रामानंद तिवारी, आरडी सिंह, राधेश्याम पांडेय, नीरज गोस्वामी, जगन्नाथ यादव आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।