{"_id":"632618a6dc06b4605870f45a","slug":"meeting-gonda-gyapan-technical-worker-gonda-news-lko648823292","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राविधिक सहायकों को बनाएं राजपत्रित अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राविधिक सहायकों को बनाएं राजपत्रित अधिकारी
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राविधिक सहायक। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी मो. नईम को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह व जिला मंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहा कि प्राविधिक सहायक काफी समय से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर शासन गंभीर नहीं है। पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्राविधिक सहायकों की वेतन विसंगति दूर करने, अवशेष बीज निस्तारण के संबंध में स्थायी नीति बनाए जाने, अवशेष पदों पर तत्काल पदोन्नति शुरू कराने, प्राविधिक सहायक ग्रुप ए ग्रेड पे 4,600 को अन्य लोकसेवकों की तरह राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की।
इस अवसर पर पवन दीक्षित, चंद्रांशु मोहन निगम, ओमप्रकाश, मनु शर्मा, रामवीर सिंह, संजीव यादव, दिनेश यादव, बृजेंद्र पाठक, सुमित तिवारी, अजीत वर्मा, अजय सिंह, विकास सिंह, आरपीएन सिंह, देवेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। संवाद