फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Medicines will be supplied in the medical college from tomorrow

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में कल से होगी दवाओं की आपूर्ति

Sat, 14 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Medicines will be supplied in the medical college from tomorrow
गोंडा। बजट के अभाव में मेडिकल कॉलेज का पोर्टल लॉक होने से दवाओं की आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पोर्टल खोल दिया गया है। सोमवार से दवाओं की खरीद और आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कई जीवनरक्षक दवाओं की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही थीं। इस समस्या को अमर उजाला ने 11 फरवरी के अंक में “दर्द है बहुत, पर दवा ही नहीं” शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन से पूरी जानकारी तलब की। इसके बाद समस्या के समाधान की प्रक्रिया तेज की गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि पोर्टल खोल दिया गया है। सोमवार से दवाओं की खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed