{"_id":"6a25b9f2776d3d835b0c2760","slug":"medicines-and-tests-were-also-conducted-in-mangura-phc-gonda-news-c-100-1-slko1028-159897-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंगुरा पीएचसी में दवा के साथ जांचें भी हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंगुरा पीएचसी में दवा के साथ जांचें भी हुईं
Mon, 08 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेलसर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा पहुंचे मरीजों के लिए राहत भरी खबर रही। सीएमओ के निर्देश के बाद करीब एक साल से खाली चल रहे इस केंद्र पर न सिर्फ तीन दिन के लिए डॉक्टर की तैनाती की गई, बल्कि पहली बार मरीजों को खून जांच की सुविधा भी मिली। इस वजह से रविवार को पीएचसी पूरी तरह गुलजार नजर आया।
पीएचसी पर तैनात डॉ. मुकेश गुप्त ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे तक 15 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। लैब टेक्नीशियन (एलटी) उदयभान ने बताया कि यहां पहली बार जांच की सुविधा शुरू हुई है। लक्षण के आधार पर सात मरीजों के खून की जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएचसी पर सीबीसी मशीन उपलब्ध नहीं है। फिलहाल शुगर, बीपी, मलेरिया और डेंगू जैसी जरूरी जांचें की जा रही हैं। गंभीर या विशेष जांचों के लिए मरीजों को सीएचसी रेफर किया जा रहा है। एएनएम उर्मिला ने दो किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया।
वॉशरूम में भरा मिला कबाड़, बिफरे अधीक्षक
सीएचसी परसपुर के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने मंगुरा पीएचसी में लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाॅशरूम में कबाड़ भरा देख और शौचालय में भारी गंदगी मिलने पर अधीक्षक ने नाराजगी जताई। इस पर फार्मासिस्ट ने सफाई देते हुए बताया कि परिसर से पानी की मोटर चोरी हो जाने के कारण जलापूर्ति ठप है और सफाई में दिक्कत आ रही है। अधीक्षक ने कबाड़ को तत्काल स्टोर रूम में शिफ्ट करने और पूरे कैंपस की साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराई जाएगी। इस अवसर पर फार्मासिस्ट अमरनाथ गुप्त, वार्ड बॉय सूरज, चौकीदार मनोज मिश्र, आशा बहू माया पांडेय, शशि सिंह, गीता मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
समय सुबह 11:00 बजे:
किशोरियों ने लगवाया एचपीवी वैक्सीन
जयप्रभाग्राम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव में रविवार को जन आरोग्य मेला लगा। मेले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एएनएम सुधा शुक्ला ने एचपीवी वैक्सीन लगाई। महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। सीएचसी इटियाथोक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके प्रजापति ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर संक्रमण से बचाव करती है और समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। इस दौरान फार्मासिस्ट अनिल मिश्र, एलटी प्रदीप, वार्ड ब्वाय राहुल एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
समय दोपहर- 1.03 बजे
भौरीगंज पीएचसी में जांच की सुविधा नहीं
परसपुर। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में रविवार को पीएचसी भौरीगंज में दोपहर 1.03 बजे तक आरबीएसके के डॉ. रवींद्र नाथ ने ओपीडी में तेरह मरीज देखे। उन्होंने बताया कि इस समय डायरिया, बुखार, सर्दी-जुखाम व गले का इंफेक्शन के मरीज आ रहे हैं। रामबली पुरवा के निखिल को बुखार, राजापुर के अखिलेश को गैस, अकोहरी की ऊषा को पेट दर्द, छतरपाल पुरवा की कंचन को बुखार, भौरीगंज के शक्ति को पेट संबंधी समस्या थी। यहीं की बीना को शरीर दर्द था। डॉक्टर ने बताया कि इस पीएचसी पर किसी भी तरह की कोई जांच की सुविधा नहीं उपलब्ध है। एलटी की नियुक्ति नहीं है। गंभीर मरीजों को सीएचसी रेफर किया जाता है। अस्पताल में फार्मासिस्ट अनूप सिंह, वार्ड ब्वाय दीनानाथ व अतिबल सिंह तथा एएनएम नीता उपस्थित मिलीं।
समय दोपहर 02:00 बजे
जन आरोग्य मेला में बिजली पानी का संकट
दुर्जनपुर घाट। तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रांगी में 19 मरीजों का दोपहर दो बजे तक इलाज किया गया। चमसुहा निवासी अलगू ने बताया कि अस्पताल में दवाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन खून की जांच नहीं हो पाती। इसके लिए मरीजों को 15 किलोमीटर दूर तरबगंज या 14 किलोमीटर दूर नवाबगंज तक जाना पड़ता है। गोकुला निवासी रामानंद कमर में दर्द व तुलसीपुर निवासी अभिषेक बुखार की दवा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर और दवाएं तो मिल रही हैं, लेकिन अस्पताल में काफी समय से बिजली और पानी की सुविधा नहीं है। प्रभारी डॉ. उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि अस्पताल में बिजली और पानी उपलब्ध कराने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।