{"_id":"68559d9f418a64bccd0c307a","slug":"medical-college-turned-into-a-pond-due-to-waterlogging-in-heavy-rain-gonda-news-c-100-1-gon1001-139563-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झमाझम बारिश में जलभराव से तालाब बना मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झमाझम बारिश में जलभराव से तालाब बना मेडिकल कॉलेज
Fri, 20 Jun 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिलेभर में बृहस्पतिवार को रातभर रुक-रुककर बारिश हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह भी करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जलभराव से मेडिकल कॉलेज सहित कई मोहल्लों में परेशानी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
बारिश के बाद शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज तालाब में तब्दील हो गया। अस्पताल से क्षेत्रीय निदान केंद्र तक घुटनों तक पानी भर गया। जांच कराने के लिए मरीजों को बाइक पर बैठाकर ले जाना पड़ा। कई तीमारदार पानी से ही स्ट्रेचर ले जाते दिखाई पड़े। वहीं, आवास विकास काॅलोनी, गोंडा गिर्द, सिविल लाइंस, पटेलनगर आदि मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान नजर आए। रात में एक बार फिर बारिश हुई।
जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार आगामी दो दिन तक बारिश के आसार हैं। कहीं वज्रपात तो कहीं झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। बारिश को लेकर सभी लोग सावधान रहें। बिजली के पोल व विद्युत यंत्र को गीले हाथों से न छूएं। मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ही बांधे।