फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mechanic on track, converted road into garage

Gonda News: पटरी पर मैकेनिक, सड़क को बना दिया गैराज

Fri, 16 Feb 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mechanic on track, converted road into garage
गोंडा। शहर की मुख्य सड़क हो या फिर कस्बा क्षेत्रों की सड़कें ट्रैफिक व्यवस्था हर जगह ध्वस्त है। जहां देखो वहीं पर वाहन खड़े नजर आते हैं। स्थिति यह है कि मंडल मुख्यालय की सबसे व्यस्त सड़क पर ही गैराज चल रहा है। यहां चार पहिया व दो पहिया वाहनों की मरम्मत की जाती है। आला अधिकारी भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, बावजूद इसके समस्या जस के तस है। जिलाधिकारी ने वेंडिंग जोन को लेकर पहल तो की है, लेकिन यह मामला अभी अधर लटका हुआ है।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए न तो अधिकारी न ही आम लोग रूचि ले रहे हैं। यही वजह है कि एलबीएस चौराहे से गुरुनानक चौक, नगर कोतवाली व इससे आगे स्टेशन तक सड़क पर दुकानदारों का ही कब्जा है। छोटे व्यवसाइयों के साथ बड़े प्रतिष्ठानों का भी अतिक्रमण सड़क तक फैला है। कई स्थानों पर कार व बाइकों की मरम्मत सड़क पर ही की जा रही है। इससे दूसरे वाहनों की आवाजाही में मुश्किल होती है। इन्हें न तो कोई रोकने-टोकने वाला है और न ही कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड से लोग बलरामपुर, बहराइच व अयोध्या की तरफ जाते हैं, रोडवेज की बसें भी निकलती हैं। तब स्थिति और विकराल हो जाती है। ऐसे में सड़क पर चल रहे राहगीर और दो पहिया वाहन चालक खासे परेशान रहते हैं। कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक के जिम्मेदार अफसरों ने सड़क पर हो रहे कारोबार को रोकने व अव्यवस्था को सुधारने की पहल नहीं की है। हालांकि, जब वीआईपी का काफिला यहां से निकलता है तब पुलिस कुछ देर के लिए सड़क को व्यवस्थित करवा देती है।इसके बाद फिर से वही हालात बन जाते हैं। कई बार इसी रोड से गंभीर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वेंडिंग जोन विकसित करने का है प्रस्ताव
जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर शहर में मॉडल वेंडिंग जोन विकसित करने का प्लान तैयार किया गया था। सिंचाई विभाग ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल से सिंचाई विभाग की बाउंड्री तक पहला मॉडल वेंडिंग जोन स्थापित होना है। यहां 40 पटरी दुकानदारों को स्थान मिल सकेगा। इसी तरह से गांधी पार्क के मेन गेट से एलबीएस चौराहे की तरफ 34 पटरी दुकानदारों के लिए मॉडल वेंडिंग जोन बनाया जाना है। तीसरा वेंडिंग जोन बस स्टॉप के पास नेकी की दीवार से जीआईसी गेट तक बहराइच रोड के पश्चिमी पटरी पर स्थापित होगा। यहां 31 पटरी दुकानदारों को जगह मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी महीनों में यह मॉडल वेंडिंग जोन पूरी तरह से काम करने लगेंगे।




अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
सीओ सिटी विनय कुमार सिंह का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। दुकानदारों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed