फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MD suspends SDO for irregularities

Gonda News: एमडी ने अनियमितता पर एसडीओ को किया सस्पेंड

Sat, 22 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
MD suspends SDO for irregularities
गोंडा। अंबेडकर चौराहा विद्युत उपकेंद्र में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने उपकेंद्र के एसडीओ जवाहर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय सीतापुर से संबद्ध किया गया है। साथ ही आरोपों की विस्तृत जांच के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के 17 नवंबर के अंक में ट्रांसफार्मर में खराबी, कई मोहल्लों की बिजली गुल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। पॉवर काॅर्पोरेशन के देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की ओटीआई फटने की घटना को गंभीरता से लेकर जांच की गई तो लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के सुरक्षित रखरखाव का समय से प्रबंध नहीं किया गया था। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी।
साथ ही कई अन्य खामियां उजागर हुईं। पाया गया कि बिल संशोधन के कार्य को कई महीने तक लंबित रखा गया। हर महीने उपभोक्ताओं को सही बिल न उपलब्ध कराने, राजस्व वसूली में फिसड्डी और नया कनेक्शन जारी करने के लिए उपभोक्ताओं को परेशान करने सहित कई अन्य मामले सामने आए। इस पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल को रिपोर्ट भेजी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी रिया केजरीवाल ने गंभीरता से लेते हुए एसडीओ को निलंबित कर दिया है। जून 2023 से अंबेडकर चौराहा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात रहे जवाहर सिंह को सीतापुर से संबद्ध करने के साथ ही हृदय नारायण सिंह को उपकेंद्र के एसडीओ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed