फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mass marriage of five girls took place on Mahashivratri

Gonda News: महाशिवरात्रि पर हुआ पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह

Mon, 16 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage of five girls took place on Mahashivratri
नवाबगंज के रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह के दौरान आशीर्वाद देते लोग। स्रोत: आयोजक
नवाबगंज। महाशिवरात्रि पर नगर के रामलीला मैदान में पांच निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। रामलीला समिति ने प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी यह सामाजिक आयोजन कराया। रविवार शाम फुटहा शिवाला से शिव बरात निकाली गई। इसी के साथ पांचों दूल्हों की बरात प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। बरात में श्रद्धालु नाचते-गाते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निशा-अजय निषाद, रोशनी-चंद्रप्रकाश सिंह, संध्या-प्रदुम्न यादव, काजल-बृजेश और श्रद्धा-भरत कुमार का विवाह कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सोमवार सुबह गृहस्थी का सामान देकर सभी की विदाई की गई। इस मौके पर दिलीप चौधरी, सीताराम गुप्त, राजकुमार गुप्त, वीरेंद्र कुमार टीटू, संजय बंसल, रामबाबू कसौंधन, रामनरायन, मदनलाल, मनीष कसौंधन, रवींद्र मोदनवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed