फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mason dies after being hit by SUV

Gonda News: एसयूवी की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

Sun, 02 Feb 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by SUV
तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के सीबीएन मार्ग पर रगड़गंज बाजार के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने वाहन मालिक के खिलाफ तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तरबगंज के नगदही गेदई पुरवा निवासी संगीता देवी ने बताया कि उनके पति राजू आर्य (38) राजमिस्त्री थे। शनिवार शाम वह बाइक से रगड़गंज बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। तभी तरबगंज-बेलसर मार्ग पर रगड़गंज कस्बे के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार स्काॅर्पियो से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजू को सीएचसी बेलसर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रगड़गंज चौकी प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि राजू हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पत्नी संगीता की तहरीर पर स्काॅर्पियो चला रहे चंद्रगुप्त मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed