फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman's health suddenly deteriorated, she died

Gonda News: विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत

Thu, 05 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman's health suddenly deteriorated, she died
महुआ। फाइल फोटो 
कटरा बाजार। बनगांव निवासी 22 वर्षीय विवाहिता महुआ की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन मुहआ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतका के पति राहुल ने बताया कि वह लखनऊ में मजदूरी करते हैं। दो वर्ष पूर्व महुआ से उनकी शादी हुई थी। दो माह से पत्नी बीमार चल रही थीं और लखनऊ के एसजीपीजीआई से उनका इलाज कराया जा रहा था। बुधवार को अचानक तेज पेट दर्द होने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों के अनुसार महुआ लंबे समय से पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed