फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman's body found hanging from fan hook under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का पंखे के हुक से लटका मिला शव

Thu, 30 Nov 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan hook under suspicious circumstances
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के साखीपुर पुद्दन पुरवा गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर के एक कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी ने होने पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

रीता यादव (24) का शव बुधवार की देर शाम घर के एक कमरे में छत के पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला। इसी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के रहने वाले रीता के भाई संजय ने बताया कि रीता के देवर रोहित की सूचना पर जब वह देर रात बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां रोहित के अलावा कोई नहीं था। उसने बताया कि बहन की शादी 24 मई 2021 को राहुल यादव के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में भैंस व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न हाेने पर बहन की हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed