फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman's body found hanging from a noose

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 26 May 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
इटियाथोक (गोंडा)। लोहशीशा बेलवा शुक्ल गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अनीता (24) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

बगाही निवासी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि चार साल पहले लोहशीसा बेलवा शुक्ल गांव निवासी नरेंद्र से बेटी अनीता की शादी की थी। सोमवार दोपहर तीन बजे नरेंद्र ने अनीता की मौत की सूचना दी। इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान रोजअली की सूचना के बाद मौके पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि अनीता ने कमरा बंद कर साड़ी के फंदे से लटककर जान दी है। फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ससुरालियों पर दर्ज कराया केस


वजीरगंज/झंझरी (गोंडा)। बिरहमतपुर जमलापुर निवासी खुशबू ने बताया कि ससुराल वालों ने उन्हें पीटकर डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया पति विश्वनाथ सोनी, कैलाशा देवी, चचिया सास श्यामा व जेठ चंद्रप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं, नगर कोतवाली के इमरती विसेन निवासी सरिता की तहरीर पर पति रोहित सिंह, सास मंजू, ससुर महिपाल, ननद चांदनी, अंतिमा, देवर सूरज, रघुपाल और आलोक सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed