फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman found hanging, accused of dowry death

Gonda News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, accused of dowry death
गोंडा। मनकापुर के लिदेहना ग्रंट गांव में मंगलवार सुबह एक महिला का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चाचा और भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के अमर निषाद की पत्नी श्रीमती निषाद (23) का शव मंगलवार सुबह घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ मनकापुर नवीना शुक्ला व कोतवाल सुधीर कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे बहराइच के मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहीपुरवा गांव निवासी श्रीमती के चाचा श्रीकांत निषाद ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी तीन वर्ष पहले अमर निषाद से हुई थी। दहेज में एक लाख नकदी व सोने की चेन की मांग को लेकर अमर उनकी भतीजी को अक्सर पीटता था। तीन दिन पहले भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। भतीजी के बताने पर उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दी। इस पर यूपी 112 की पुलिस टीम अमर निषाद के घर गई थी और समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत के मुताबिक उसकी भतीजी गर्भवती थी। इसकी सूचना उसने दो माह पहले मायके में दी थी। श्रीमती के चचेरे भाई अरविंद निषाद ने पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed