{"_id":"6a81f54b50d50f8f0705ae64","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-gonda-news-c-100-1-slko1026-164413-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Sun, 16 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार। कस्बे के वार्ड नंबर सात बाबूपुर में विवाहिता संजू (22) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बाबूपुर निवासी बबलू ने बताया कि उनकी बहन संजू की शादी वर्ष 2022 में गांव के ही शिवम से हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष की ओर से दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। चार पहिया वाहन की मांग को लेकर संजू को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। बबलू के मुताबिक, शनिवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि संजू ने फंदा लगा लिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो संजू का शव बेड पर पड़ा था। आरोप है कि संजू की हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। निरीक्षक अपराध मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
बबलू ने बताया कि शादी के करीब एक वर्ष बाद संजू का गौना हुआ था। संजू के बेटी आराध्या व बेटा आकाश है। संजू की मौत के बाद दोनों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब मायके वालों पर आ गई है।