फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many will donate blood including doctors, DM will give Mahadani honor

डॉक्टर समेत कई करेंगे रक्तदान, डीएम देंगे महादानी सम्मान

Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Many will donate blood including doctors, DM will give Mahadani honor
गोंडा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का उद्घाटन सुबह दस बजे सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी करेंगे। इसमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, शिक्षक, लिपिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों महादानी रक्तदान करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार रक्तदान करने वाले महादानियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए जाने वाले शिविर में जिले की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्णा कुमार, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडल प्रवक्ता सुधांशु मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र, बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिक सुभाष श्रीवास्तव, नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय के विकास श्रीवास्तव समेेत सैकड़ों महादानी रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देंगे।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सुबह दस बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम केसरी करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुुमार रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर महादानी सम्मान से नवाजेंगे। वहीं जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंदुबाला, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह समेत अन्य लोगों की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर में मंगलवार को पांचवीं बार रक्तदान करूंगी। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती बल्कि कई फायदे होते हैं। इससे दिल की सेहत में सुधार होता है तो वहीं वजन भी नियंत्रित रहता है। कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदाता एक यूनिट रक्त का दान कर किसी की जान बचा सकता हैं और अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकता है।
-डॉ. सुवर्णा कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल
रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। पहली बार हमने अमर उजाला के शिविर में रक्तदान किया था। उसके बाद तीन बार रक्तदान कर चुका हूं। मंगलवार को चौथी बार खून दूंगा। रक्तदान करने के शरीर को फायदे होते हैं और किसी जरूरतमंद को खून मिलने से उसका जीवन बच जाता है।
-सुधाशुं मिश्र, मंडल प्रवक्ता, फार्मासिस्ट एसोसिएशन
मैं पिछले छह सालों से नियमित रक्तदान कर रहा हूं। पहले मेरा शरीर कमजोर था लेकिन रक्तदान करने से शरीर चुस्त-दुस्त हो गया। मुझे खुशी है कि अमर उजाला के शिविर में रक्तदान करने का अवसर मिल रहा है।

-सिद्धार्थ मिश्र, मंडल अध्यक्ष, भाजपा
अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रत्येक शिविर में रक्तदान करता हूं। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित होने वाले शिविर का इंतजार था। रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में बहुत खुशी मिलती है।
-विकास श्रीवास्तव, नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय
पंजीकरण और जानकारी के लिए करें संपर्क:
रामशकल यादव 9984482201
संजय तिवारी 9450519634
चंद्रमणि मिश्र राजन 9721115904
समरपाल यादव 6387394801
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed