फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many candidates cited lack of time and many got entangled in mathematics and GS questions.

Gonda News: कई अभ्यर्थियों ने समय की कमी बताई तो कई गणित व जीएस के प्रश्नों में उलझ गए

Sun, 18 Feb 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Many candidates cited lack of time and many got entangled in mathematics and GS questions.
गोंडा। जिले के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज और एलबीएस पीजी कॉलेज समेत 25 केंद्रों पर शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 कराई गई। शनिवार को पहले दिन की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर दो से पांच बजे के बीच परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। वहीं दो घंटे का समय दिया गया। कई अभ्यर्थियों ने समय की कमी बताई तो कई गणित व जीएस के प्रश्नों में उलझ गए। वहीं अभ्यर्थियों ने हिंदी और रिजनिंग के प्रश्नों को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन



धानेपुर के राहुल कुमार सोनी के अनुसार सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने पसीना छुड़ा दिया। गणित से 40 से 45 प्रश्न पूछे गए थे। रीजनिंग व हिंदी के प्रश्न काफी आसान लगे। जबकि जीके के प्रश्न काफी घुमा फिराकर पूछे गए थे। कुल मिलाकर 130 प्रश्नों को हल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकरण शिवाला की ज्योति मिश्रा के अनुसार अपेक्षाकृत पुलिस गतिविधियों से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए थे। हमला व दंगा की स्थिति में उठाए गए कदमों को लेकर सवाल पूछे गए थे। जीके व मैथ्स के प्रश्न उलझाने वाले थे। करीब 110 प्रश्न हल किए हैं। हिंदी व रीजनिंग के प्रश्न आसान थे।


खरगूपुर के लेखपाल शुक्ला के अनुसार गणित व रीजनिंग से सवाल काफी कठिन लगे। जीएस व हिंदी के प्रश्नों को आसानी हुई है। पेपर औसत रहा है। प्रतिशत व भिन्न से अधिक प्रश्न आए थे। पुलिस से जुड़े प्रश्नों को आसानी से हल किया। पर समय कम पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article