फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mandir,shiv

हर हर महादेव से गूंजा शिवालय

Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mandir,shiv
फोटो-5-गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही शुरू हुआ जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का दौर देर शाम तक चलता रहा। बम-बम भोले, हर-हर महादेव की गूंज के साथ ही महादेव के भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। शहर से लेकर गांव तक शिव मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक किया। तमाम लोगों ने व्रत रखकर भगवान आशुतोष को प्रसन्न किया। वहीं, शांति व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में जैसे ही कपाट खुला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी लाइनों में लगे महिला व पुरुष भक्त घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महादेव के पूजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। यहां तमाम श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कराया। करनैलगंज के बरखंडीनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ जुटी। महंत सुनील पुरी ने बताया कि हजारों लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक भी किया।
विज्ञापन

खरगूपुर स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया। महाभारतकालीन पृथ्वीनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह पट खुलते महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। श्रद्धालुओं के जयकारों से परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, भांग,धतूर आदि के साथ जलाभिषेक किया। महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर शिवलाट पर धूप, दीप और नौवेद्य अर्पित किए। भीड़ मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचने के लिए उत्साहित दिखी। मान्यता है कि सावन माह में सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा पूजन अर्चन के साथ रुद्राभिषेक, शृंगार व पूजा आदि करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने लंबी कतारों में लगकर भक्तिभाव से भगवान शिव, मां पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय महाराज व नंदी बाबा का दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही आदि से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारे आदि के आयोजन किए गए। घरों में लोगों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। बाबा बालेश्वरनाथ शिव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।

मनकापुर के करोहामान गांव में स्थित करोहानाथ शिव मंदिर में शिव भक्तों व कावंड़ियों ने हर-हर महादेव-भोले बाबा की जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। बंदरहा गांव में स्थित मोटे नाथ शिव मंदिर, कस्बा के श्री बानगढ़ देवी मंदिर परिसर में स्थित मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर, मोहल्ला शास्त्री नगर में स्थित सिधेश्वर नाथ शिव मंदिर, धुसवा चांद गांव में स्थित नएनाथ शिव मंदिर, झिलाही बाजार में स्थित कटेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया गया। करोहामान शिव मंदिर में शिव भक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। क्षेत्राधिकारी संजय तलवार व कोतवाल मनोज कुमार राय भम्रणशील रह कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed