फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Makar Sankranti,gonda,distribution

Gonda News: स्नान-दान संग मनाई मकर संक्रांति, खिचड़ी भोज का आयोजन

Sun, 15 Jan 2023 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti,gonda,distribution
गोंडा के दुखहरणनाथ मंदिर के पास खिचड़ी बांटते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। स्नान दान के साथ रविवार को मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई गई। सुबह नदियों व पोखरों पर पहुंचकर लोगों ने स्नान किया। साथ ही सूर्योपासना कर ब्राह्मणों को इच्छानुसार दान दिया। परंपरा के अनुसार तिल का भी दान किया। उधर, शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने खिचड़ी भोज कराया।
विज्ञापन

सुबह से ही स्नान के बाद नए परिधानों में बच्चों ने लाई, चूरा, गट्टा, गुड़ की पट्टी का लुत्फ उठाया। घरों में सबसे पहले खिचड़ी बनाई गई। बच्चे छतों पर पतंग उड़ाते देखे गए। शहर के बस स्टेशन के समीप लक्ष्य फाउंडेशन ने समरसता भोज आयोजित किया। अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय हलचल, राजेश दुबे, शशि कुमार दुबे, राकेश दुबे, जगदंबा प्रसाद, अरुण भानु तिवारी, दिलीप मिश्रा, अवधेश यादव मौजूद रहे। दुखहरणनाथ मंदिर के समीप आवास विकास निवासी डीडी श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, वर्तिका, रीतिक श्रीवास्तव, शिवम, सत्यम, रचित व साहिल ने शिविर लगाकर खिचड़ी, सब्जी वितरित किया। गुरुनानक चौक पर खिचड़ी भोज आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महाराज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। छपिया क्षेत्र के ग्रामसभा तिलया में खिचड़ी भोज में विधायक प्रभात वर्मा, डॉ. अशोक शुक्ला, नीलम प्रकाश पाठक, श्रवण शुक्ला, जसवंत सिंह शामिल रहे। मनकापुर के बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर व बानगढ़ मंदिर पर खिचड़ी भोज हुआ। आयोजकों द्वारा ब्राह्मणों को भोजन, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सभासद वैभव सिंह, राजेश चौरसिया, रंगीलाल, अमन, नितेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंगबाजी की प्रतियोगिता हुई
करनैलगंज (गोंडा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मकर संक्रांति के अवसर पर बालकृष्ण ग्राउंड में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने पतंग उड़ाया। जिसमें धर्मेश और प्रबल साहू ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, अभिनव सिंह खालसा, आदित्य, विशाल, विनीत पांडेय, नमन वर्मा, नवीन गुप्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed