फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maharashtra police nabbed accused of rape

महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा

Mon, 11 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra police nabbed accused of rape
उमरीबेगमगंज। महाराष्ट्र प्रांत की मायानगरी मुंबई के बांद्रा की रहने वाली एक युवती से गोंडा के एक युवक ने झूठी शादी रचाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकला। आरोपी युवक की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को उमरी पुलिस के साथ खजुरी निधि गांव में छापा मारा। पुलिस ने आरोपी युवक को उठा लिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपी युवक को ट्रांजिट रिमांड के बाद संग लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

थाना उमरीबेगमगंज के मंगुरा बाजार चौकी प्रभारी रूदल प्रसाद सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खजुरी निधि गांव के फकीरन टोला के रहने वाले यासीन का बेटा नन्हें महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा में रहकर काम करता था। चौकी प्रभारी के मुताबिक नन्हें बांद्रा में राजू के नाम से रह रहा था। वहां नन्हें उर्फ राजू ने एक युवती को अपनी जाल में फंसा लिया और झांसा देकर उससे झूठी शादी रचाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को धोखा देकर वहां से भाग निकला। काफी दिनों तक इंतजार के बाद युवती ने नन्हे उर्फ राजू के खिलाफ बांद्रा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। बांद्रा पुलिस ने नन्हे उर्फ राजू के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया तो उसकी लोकेशन यूपी के गोंडा जनपद में मिला।
विज्ञापन

इसी आधार पर बांद्रा थाने के उपनिरीक्षक आनंद राव कासिव राव के नेतृत्व में चार सदस्सीय पुलिस टीम गोंडा पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि उमरीबेगमगंज एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने खजुरी निधि गांव के फकीरन टोला में नन्हे उर्फ राजू के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान नन्हें उर्फ राजू को उठा लिया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी नन्हे उर्फ राजू को कोर्ट में पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed