फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maharana Pratap is the pride of the nation

Gonda News: राष्ट्र गौरव हैं महाराणा प्रताप

Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap is the pride of the nation
वजीरगंज के बंधवा चौराहे पर महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष दिलीप 
मसकनवा/टिकरी/डुमरियाडीह। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शनिवार को फार्म हाउस पर महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती धूमधाम से मनाई। विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. विजय बहादुर सिंह और विधायक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर कमलेश पांडेय, यूपी सिंह, बाबूराम यादव, भूपेश मिश्र, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राकेश ओझा, विष्णु विवेक शुक्ल, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवाबगंज के कंपोजिट विद्यालय मैनपुर में प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग और साहस प्रेरणास्रोत है। छात्रों को उनके जीवन से सीख लेकर स्वाभिमान के मार्ग पर चलना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय रमई पुरवा में प्रधानाध्यापक अरविंद पांडेय ने बच्चों को राष्ट्र रक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर कौशल कुमार, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सदानंद मौर्य, अजय दुबे, तृप्ति मिश्रा, नलिनी श्रीवास्तव और सूरज निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डुमरियाडीह के बंधवा चौराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भारतीय गौरव का प्रतीक बताया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह और महामंत्री राजू सिंह ने उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। लोगों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, कमल बहादुर सिंह, देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप राष्ट्रभक्ति के प्रतीक

करनैलगंज। सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। डॉ. शेरबहादुर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। तेज प्रताप सिंह और राकेश सिंह ने युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया। समारोह में 15 लोगों को स्मृति सम्मान दिया गया। इस मौके पर डॉ. एके सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, अनिल श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, खन्नू मिश्र, सुभाष सिंह, प्रशांत सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा
बेलसर। महाराणा प्रताप की जयंती पर क्षत्रिय भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। परास पट्टी पुरवार से शुरू होकर यात्रा उमरी बेगमगंज और बेलसर होते हुए तरबगंज पहुंची। गाजे-बाजे और केसरिया ध्वजों के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अनिल सिंह ने युवाओं से महाराणा प्रताप के शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कमल सिंह, अमित सिंह, गोपाल सिंह, लाखेश्वरी सिंह, विद्या सिंह आदि मौजूद रहीं। बेलसर संवाद के अनुसार, करीब 100 मोटर साइकिलों और दर्जनभर वाहनों के साथ निकली यह यात्रा बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे रूट पर मुस्तैद रहा। रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि रैली के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed